कोण्डागांव

मिलर्स की कमी से आई दिक्कत, धान खरीदी हो रही व्यवस्थित-केदार
04-Jan-2025 10:16 PM
मिलर्स की कमी से आई दिक्कत, धान खरीदी हो रही व्यवस्थित-केदार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 4 जनवरी। वन मंत्री केदार कश्यप 2 जनवरी की देर शाम कोण्डागांव पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने धान खरीदी केंद्रों में आ रही समस्याओं के सवाल पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 90 लाख टन से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है और 40 फीसदी से अधिक धान का उठाव भी किया जा चुका है। 

 मंत्री कश्यप ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में मिलर्स की संख्या कम होने के कारण कुछ दिक्कतें सामने आई थीं। इसके अलावा, मिलर्स की कुछ मांगों के चलते धान खरीदी प्रक्रिया में थोड़ी बाधा उत्पन्न हुई थी। हालांकि, वर्तमान में धान की खरीदी व्यवस्थित रूप से हो रही है, जिससे उठाव में भी तेजी आई है।

 उन्होंने यह भी कहा कि जहां-जहां बारदानों की कमी की समस्या हो रही है, वहां जिला विपणन अधिकारियों  को बारदानों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने भरोसा जताया कि आगे चलकर धान खरीदी कार्य और अधिक व्यवस्थित तरीके से संपन्न होगा। 


अन्य पोस्ट