कोण्डागांव

मुरनार पोलिंग बूथ पहुंचे विधायक टेकाम, कार्यकर्ता से रूबरू
26-Sep-2024 9:57 PM
मुरनार पोलिंग बूथ पहुंचे विधायक टेकाम, कार्यकर्ता से रूबरू

केशकाल, 26 सितंबर। केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम इन दिनों मोर बूथ मोर अभियान के तहत केशकाल विधानसभा के सूदूरवर्ती ग्रामों का दौरा कर रहे हैं। इसी तारतम्य में गुरुवार को विधायक नीलकंठ टेकाम ने शक्ति केंद्र खालेमुरवेंड के पोलिंग बूथ मुरनार पहुंच कर कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए।

 सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक विधायक का स्वागत किया। ततपश्चात विधायक टेकाम ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा सदस्यता अभियान में निर्धारित लक्ष्य के तहत सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।

मुरनार बूथ में 101 सदस्य जोडऩे के लिए विधायक ने कार्यकर्ताओं को बधाई भी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट