कोण्डागांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 28 अगस्त। भाजपा जिला कार्यालय अटल सदन में भाजपा शहर मंडल की सदस्यता अभियान की कार्यशाला हुई। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक लता उसेंडी ने शहर मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए कहा कि 1 सितंबर से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान में 1सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्यता दिलाएंगे एवं 2 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सदस्यता दिलाएंगे, 3 सितंबर से पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान प्रारंभ हो जाएगी।
जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा ने मंडल से समस्त कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक पहुंचकर भाजपा के सदस्य बनाने का आग्रह किया।
इस दौरान मुख्यरूप से मनोज जैन,लक्ष्मी ध्रुव,दयाराम पटेल,जैनेंद्र ठाकुर,जसकेतु उसेंडी,जितेंद्र सुराना,इना श्रीवास्तव एवं मंडल के समस्त कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।