कोण्डागांव

कोंडागांव,15 जनवरी। तेलीनसती महोत्सव मनाने टाटामारी केशकाल में साहू समाज की संभागीय बैठक संपन्न हुई। जिसमें साहू समाज द्वारा तेलीन सती महोत्सव का भव्यता पूर्वक समारोह मनाने का निर्णय लिया गया।
छत्तीसगढ़ साहू संघ के प्रांतीय दिशा निर्देशानुसार प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, गौरीशंकर साहू छत्तीसगढ़ साहू संघ की उपस्थिति में जिला साहू संघ कोंडागांव के जिला अध्यक्ष राजेश साहू के नेतृत्व में तथा धमतरी जिला अध्यक्ष अवनेद्र साहू तथा बस्तर संभाग के सातों जिलाध्यक्ष हरि साहू जिलाध्यक्ष बस्तर,जगजीवन साहू नारायणपुर, कांकेर जिलाध्यक्ष गोविंद राम साहू ,सुकमा जिलाध्यक्ष जगन्नाथ साहू ,दंतेवाड़ा जिला उपाध्यक्ष वीणा साहू, युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं संभागीय पदाधिकारी की उपस्थिति में भक्त माता कर्मा की आरती एवं पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर कोंडागांव जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने तेलीन सती माता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कोंडागांव जिले के केशकाल घाटी में विराजित साहू समाज की आराध्य कुलदेवी मां तेलीन सती का महोत्सव मनाने का निर्देश प्रांतीय कार्यालय से प्राप्त हुआ है। जिसके निर्देशानुसार टाटामारी केशकाल में यह संभाग स्तरीय साहू समाज का बैठक आयोजित किया गया है। यह हमारे समाज के लिए बड़े गौरव की बात है कि हम सभी स्वजातीय बंधु मिलकर माता तेलीन सती महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाए।
ज्ञात हो कि राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर स्थित माता तेलीन सती की मंदिर केशकाल 12 भावर घाटी में स्थित है और यह मंदिर 24 घंटे दर्शनार्थियों के लिए खुला रहता है। तेलीन सती माता के समारोह को भव्यता प्रदान करने हेतु बस्तर संभाग के 12 विधायकों के साथ-साथ मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री एवम् बस्तर संभाग के मंत्रीगण के सानिध्य में भव्यता पूर्वक यह समारोह आयोजित किया जाएगा। जहां छत्तीसगढ़ प्रांत के सभी जिलों से स्वजाति बंधु भगिनी समारोह में शामिल होंगे तत्पश्चात सातों जिला के जिला अध्यक्ष, प्रांतीय पदाधिकारी ,संभागीय पदाधिकारी , युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं जिला के पदाधिकारी ने अपने उद्बोधन में एक स्वर में तेलीन सती महोत्सव मनाने हेतु सहमति प्रदान किया तथा इस समारोह को भव्यता पूर्वक सफल बनाने हेतु युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद साहू ने इनकावन हजार रुपए तथा अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ नारायण साहू 11000, दिनेश साहू 5000 रूपये,प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने 5000 पांच हजार रुपए सहयोग राशि देने की घोषणा किया।
इस अवसर पर योगेश कुमार साहू उपाध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ ,अशोक साहू प्रांतीय सहसंयोजक कर्म प्रको ,दिनेश साहू उपाध्यक्ष कर्मचारि प्रको उत्तम साहू संभागीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ बस्तर,लक्ष्मीकांत साहू उपाध्यक्ष कांकेर, कैलाश साहू अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ सुकमा, नीम कुमारी साहू जिला उपाध्यक्ष बस्तर, सुनीता साहू जिला उपाध्यक्ष जगदलपुर, कविता साहू जिला उपाध्यक्ष कोंडागांव गिरजा शंकर साहू पूर्व प्रांतीय संगठन सचिव, संतोष साहू जिला संरक्षक कोंडागांव, प्रदीप साहू नगर अध्यक्ष कोंडागांव, विजय साहू जिला सचिव कोंडागांव ,पवन साहू जिला मीडिया प्रभारी कोंडागांव, तथा संभाग एवं जिले के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।