कोण्डागांव

संभाग स्तर शालेय सिख मार्शल आर्ट गतका स्पर्धा
08-Sep-2023 9:09 PM
संभाग स्तर शालेय सिख मार्शल आर्ट गतका स्पर्धा

कोंडागांव के खिलाडिय़ों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

कोंडागांव, 8  सितंबर। संभाग स्तर शालेय सिख मार्शल आर्ट गतका प्रतियोगिता जगतू महरा हाई स्कूल जगदलपुर बस्तर में आयोजित किया गया। जिसमें कोंडागांव के खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कोंडागांव जिले से अंडर 17 बालिका में दिलेश्वरी चीनो अंजली प्रमिला रीना सिंधु नाग अंजली नाग ममता मंडावी प्रेमलता वेदिका सुबती नाग, बालक में विष्णु रोहित खिलेंद्र लोकेश धनसू रोहित मजनू लखेश्वर नितेश राजेश।अंडर 19 बालिका में  नेहा  मोनिका उषा हिमानी रसीला मोनिका किरण नेहा चांदनी कामेश्वरी, बालक में किशन कैलाश भारत प्रदीप खेमेंद्र सोमनाथ गणेश्वर विनय आनंद अश्वनी कमलेश बलौदाबाजार में आयोजित राज्यस्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं।

वहीं निर्मल विद्यालय में आयोजित संभागीय कराते प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय कराते के लिए कोंडागांव जिले से प्रवीण मडवी बैजू सोरी, दीपिका धनेलिया,  पूजा मडवी का चयन हुवा है  डीएसओ सुधराम मरकाम की अगुवाई में टीम के साथ कराते प्रशिक्षक घनश्याम पांडेय प्रकर्ष राव पत्की साथ गतका कोच शिवचरण साहू पीटीआई दीपिका उसारे शामिल रहीं।


अन्य पोस्ट