कोण्डागांव

केजरीवाल के जन्मदिन पर आप ने बाजार परिसर में लगाया भ्रष्टाचार विरोधी झाड़ू
17-Aug-2023 9:19 PM
केजरीवाल के जन्मदिन पर आप ने बाजार  परिसर में लगाया भ्रष्टाचार विरोधी झाड़ू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 17 अगस्त।
आम आदमी पार्टी की कोण्डागांव जिला इकाई ने 16 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविन्द केजरीवाल के जन्मदिन अवसर पर भ्रष्टाचार विरोधी झाड़ू अभियान का आयोजन किया। 

इस अवसर पर आप पार्टी जिला अध्यक्ष शंकरलाल नेताम के नेतृत्व में कोण्डागांव के बाजार परिसर में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाया है। वहीं यह संदेश दिया गया है कि, पहले दिल्ली फिर पंजाब अब छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार विरोधी सरकार हटानी है।

बाजार परिसर में 16 अगस्त को आयोजित झाड़ू अभियान के तहत आप पार्टी कार्यकर्ताओं ने संदेश दिया कि, झाड़ू लगाकर छत्तीसगढ़ में पहले 15 साल भ्रष्टाचार करने वाली भाजपा फिर 5 साल की भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार को हटाना है। इस दौरान जिला अध्यक्ष शंकरलाल नेताम ने कहा कि, पहले दिल्ली और फिर पंजाब में यह साबित कर दिया है कि आप पार्टी भ्रष्टाचार विरोधी पार्टी है। आप पार्टी के नेतृत्व में दोनों राज्यों में भ्रष्टाचार समाप्त हो चुकी है। अब परी छत्तीसगढ़ की है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। इसे समाप्त करने के लिए आप पार्टी ने बेड़ा उठाया है। कांग्रेस सरकार के पहले छत्तीसगढ़ में भाजपा पार्टी ने 15 सालों तक भ्रष्टाचार को संरक्षण दिया, इसी तर्ज पर कांग्रेस की भूपेश सरकार 5 साल से छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के नए-नए कारण कारनामे को अंजाम दे रही है।

जिलाध्यक्ष शंकर नेताम ने आगे कहा कि, छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव में मोहन मरकाम विगत 10 सालों से विधायक हैं। विधायक रहते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रहने का मौका मिला और अब प्रदेश शासन में मंत्री के पद पर हैं। लेकिन कोण्डागांव की बात करें तो यहां तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग में स्थानीय भर्ती में युवाओं को प्राथमिकता न देना, नगर पालिका में करोड़ों के भ्रष्टाचार से लिप्त कार्य करना, फर्जी जाति प्रमाण पत्र के माध्यम से नौकरी पाए लोगों पर कार्यवाही ना करना, जिला निर्माण समिति के नाम से भ्रष्टाचार करना, ग्रामीण-पीडि़तों की समस्या का समाधान ना कर पाना जैसे कारनामे को अंजाम दिए गए हैं। इन सब के विरुद्ध आप पार्टी अभियान छेड़ चुकी है। आम आदमी पार्टी बाजार परिसर में झाड़ू लगाते हुए संदेश दे रही है कि, इस भ्रष्टाचार विरोधी कांग्रेस सरकार को झाड़ू मार कर हटाना है। 

छत्तीसगढ़ प्रदेश में एक स्वच्छ एवं जनता हितैसी सरकार का गठन करना है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन अवसर पर आयोजित झाड़ू कार्यक्रम के तहत मुख्य रूप से जिल अध्यक्ष शंकर लाल नेताम के साथ रमाशंकर पाण्डेय, गुप्तेशर दीवान, संतोष बघेल, पीला सिंह पोयाम, आकाश सोरी, सनोबाई कोर्राम, रखमती पोयाम, दुर्गा प्रसाद मंडावी, रामधार मरावी, भगवती मंडावी, समनाथ नेताम, धनीराम नेताम, राकेश विश्वकर्मा, पवन नेताम, हेमचंद पाण्डेय, मंगल नेताम, लुकमान नेताम एवं अन्य पदाधिकार व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट