कोण्डागांव

जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी का विस्तार
04-Aug-2023 9:56 PM
जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी का विस्तार

रितेश-ज्ञानदास बने महामंत्री
 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 4 अगस्त।
झुमुक लाल दिवान अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कोंडागांव द्वारा अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए दो नए कार्यकर्ताओ को नई जिम्मेदारी देते हुए महामंत्री नियुक्त किया है जिनमें रितेश पटेल पूर्व से ही जिला कांग्रेस कमेटी मे मिडिया प्रभारी की भूमिका अदा कर रहे थे वहीं बड़ेराजपुर ब्लॉक के कौण्दकेरा निवासी ज्ञानदास कोर्राम को भी महामंत्री बनाया गया है।

ज्ञात हो कि ज्ञानदास कोर्राम क्षेत्र के सक्रिय कांग्रेस नेता हैं और पूर्व में बड़ेराजपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। यह नियुक्ति आगामी विधानसभा लोकसभा चुनाव 2023-24 को देखते हुए की गई है।

रितेश शुरू से ही राजनीति में सक्रिय भूमिका में रहे हैं एनएसयूआई, युवा कांग्रेस के पदों में रहकर कार्य करते रहे हैं। रितेश राजीव ब्रिगेड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे  हैं। वर्तमान समय में रितेश सामाजिक क्षेत्रों में भी मिली जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं।  सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के कोंडागांव जिलाध्यक्ष एवं मरार पटेल समाज के युवा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर आसीन है। रितेश के संगठन के प्रति लगाव एवं पार्टी के प्रति समर्पित कार्यों को देखते हुए चुनाव पूर्व यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी है। दोनों नेताओं के नियुक्ति पर सभी स्थानीय कांग्रेसजनों ने हर्ष जाहिर किया है।


अन्य पोस्ट