कोण्डागांव

कोपबेड़ा जलाशय भी बनेगा कोंडागांव शहर की शान - मरकाम
29-Jun-2023 10:00 PM
कोपबेड़ा जलाशय भी बनेगा कोंडागांव शहर की शान - मरकाम

सौंदर्यीकरण के लिए 3 करोड़ 62 लाख मंजूर

कोंडागांव,  29 जून।  शहर के तालाबों के सौंदर्यीकरण की कड़ी में एक कड़ी और जुड़ गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह विधायक कोंडागांव के प्रयासों से कोंडागांव शहर में स्थित ऐतिहासिक कोपाबेड़ा शिवमन्दिर मार्ग स्थित कोपाबेड़ा जलाशय के सौंदर्यीकरण व विकास कार्य के लिए 3 करोड़ 62 लाख की स्वीकृति नगरीय प्रशासन से मिल चुकी है।

कोपबेड़ा जलाशय के सौंदर्यीकरण के लिए राशि स्वीकृत होने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह विधायक कोंडागांव मोहन मरकाम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया को कोंडागांव वासियों की इस बहुप्रतीक्षित मांग को पूर्ण करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।


अन्य पोस्ट