कोण्डागांव

मानस सांस्कृतिक मित्र मंडल की 15वीं वर्षगांठ पर शाम ए गजल
29-Jun-2023 9:39 PM
मानस सांस्कृतिक मित्र मंडल की 15वीं वर्षगांठ पर शाम ए गजल

   भजन एवं गजल गायक प्रभंजय चतुर्वेदी देंगे प्रस्तुति  

कोण्डागांव, 29 जून।  कोंडागांव में मानस सांस्कृतिक मित्र मंडल  की स्थापना के 15वीं वर्षगांठ पर एक जुलाई शनिवार को  भिलाई के प्रख्यात भजन एवं गजल गायक  प्रभंजय चतुर्वेदी स्थानीय गणपति पैलेस जनपद स्कूल के पास अपनी रंगारंग प्रस्तुति देंगे।

जिसमें आकाशवाणी व दूरदर्शन के कलाकार तबले पर भालचंद्र रोगेकर, बांसुरी वादन दुष्यंत हरमुख, आर्कोपेड पर दीपंकर दास एवं कीबोर्ड पर श्री राजा तंतु वाय के  साथ संगत करेंगे। शाम ए गजल में सुप्रसिद्ध गजल गायक स्व. जगजीत सिंह एवं अन्य गजल गायकों की चुनिंदा गजलों की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी। 

कोंडागांव  में पांचवीं बार प्रभंजय चतुर्वेदी का नगर आगमन हो रहा है। प्रभंजय चतुर्वेदी रात 8 से 10 बजे के बीच प्रस्तुति देंगे।

मानस सांस्कृतिक मित्र मंडल के इस आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष श्रीधर पाणिग्रही, कोषाध्यक्ष अजय भट्टाचार्य, सचिव कमलेश मोदी, गीतेश गांधी, संरक्षक नलिन पंड्या, सुनील गुप्ता, विक्रम राठौर, अनूप विश्वास, बृजेश तिवारी, सपन भट्टाचार्य हितेंद्र श्रीवास, सतीश बख्शी, मधु तिवारी, तरुण गोलछा, गुड्डू टावरी, टंकेश्वर पाणीग्राही, आरके जैन, हरेंद्र यादव ,महेंद्र यदु, विजय मिश्रा, यशवंत गौतम ,जीतू पांडे, जितेंद्र गुप्ता, जैनेंद्र ठाकुर सभी पदाधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।


अन्य पोस्ट