कोण्डागांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 6 जून। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर कोंडागांव जिले के ग्राम बेड़मा पहुंचे। उन्होंने इस दौरान 213 करोड़ रुपये से अधिक के 527 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर जिलेवासियों को बड़ी सौगात दी। जिसमें 61करोड़ 83 लाख रूपये लागत के 445 विकास कार्यों का लोकार्पण और 151 करोड़ 93 लाख रूपये की लागत के 82 निर्माण कार्यों का भूमि पूजन शामिल है।
श्री बघेल ने 445 कार्यों का लोकार्पण किया, जिसमें 6 करोड़ 39 लाख रूपए की लागत से निर्मित देऊरबाल से तरईबेड़ा 13.85 किलोमीटर सडक़ निर्माण, 5 करोड़ 71 लाख रूपए की लागत से निर्मित मोहलई से चेराकुर-गुमगा 6 किलोमीटर सडक़ एवं पुल-पुलिया निर्माण, 04 करोड़ 46 लाख रूपए की लागत से निर्मित माकड़ी से ओटेंडा 6.78 किलोमीटर सडक़ निर्माण, 02 करोड़ 82 लाख रूपए की लागत से कोरमेल से परोदा 5.20 किलोमीटर सडक़ निर्माण, एक करोड़ 48 लाख रूपये की लागत से निर्मित बादालूर-कांगा तक 2.70 किलोमीटर सडक़, 25 लाख रूपये की लागत से केजंग-मड़ानार मार्ग पर निर्मित आरसीसी पुलिया, 37 लाख 64 हजार रूपये की लागत से निर्मित कुधुर कपाटभाठा में स्टॉपडैम, 48 लाख 33 हजार रूपये की लागत से कलेक्टोरेट परिसर में निर्मित एकीकृत जनसुविधा हेतु शौचालय एवं कैंटिन, जनपद पंचायत फरसगांव के अंतर्गत 8 करोड़ 8 लाख रुपये की लागत से निर्मित 113 विकास कार्य, जनपद पंचायत केशकाल अंतर्गत 3 करोड़ 96 लाख रुपये की लागत से निर्मित 61 विकास कार्य तथा जनपद पंचायत बड़ेराजपुर अंतर्गत एक करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से निर्मित 25 विकास कार्यों सहित जल जीवन मिशन के तहत 20 करोड़ 47 लाख रूपये की लागत से कोकोड़ी, बड़ेउसरी, पुसावण्ड, बाखरा, तातरी, मयुरडोंगर, फरसगांव, निलजी, उदेंगा, जरडीं, केरावाही, बालोण्ड, भाटगांव, देवहरदुली, शंकरपुर, सारबेड़ा, बाड़ागांव, बड़ेराजपुर, पाटला, छोटे अमरावती, पुसपाल, कोन्दाबेड़ा, तोतर एवं कोंगेरा में नल जल प्रदाय योजना, 25 लाख रुपये की लागत से डडसेना कलार समाज भवन निर्माण कोण्डागांव सहित कई कार्य शामिल है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 151 करोड़ 93 लाख रूपये की लागत से 82 निर्माण कार्यों का भूमि पूजन भी किया। जिसके तहत 17 करोड़ 60 लाख रूपए की लागत से निर्मित की जाने वाली मर्दापाल मेढ़पाल मुख्य मार्ग से चांगेर-हंगवा 12.90 किलोमीटर सडक़ एवं पुल-पुलिया, 12 करोड़ 72 लाख रूपए की लागत से माकड़ी ब्लाक अंतर्गत बासनी नाला में दो पुल निर्माण सहित बालोण्ड नाला में पुल निर्माण, 11 करोड़ 15 लाख रूपए की लागत से सोनपुर से बन्नूपारा खजरावंड 7 किलोमीटर सडक़ एवं पुल-पुलिया निर्माण, 10 करोड़ 43 लाख रूपए की लागत से कोण्डागांव में न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु 71 नग आवासीय भवन निर्माण, 8 करोड़ 49 लाख रूपए की लागत से बांसगांव-मड़ागांव मार्ग पर भंवरडीह नही में उच्च स्तरीय पुल निर्माण, 7 करोड़ 17 लाख रूपए की लागत से कुधुर से तुमड़ीवाल मार्ग पर भंवरडीह नदी में उच्च स्तरीय पुल निर्माण, 5 करोड़ 2 लाख रूपये की लागत से बेड़मा-अंतागढ़ मार्ग पर बिंझे नदी में सेतु निर्माण, 4 करोड़ 72 लाख रूपए की लागत से उडि़दगांव में 4.50 किलोमीटर सडक़ एवं पुल-पुलिया निर्माण सडक़ निर्माण, 4 करोड़ 36 लाख रूपये की लागत से घोटियामुंडा-चांदाबेड़ा मार्ग पर चांदा बेड़ा नाला में पुल निर्माण, 3 करोड़ 8 लाख रूपये की लागत से जडक़ोंगा से उदेंगा तक 3 किलोमीटर सडक़ एवं पुल-पुलिया निर्माण, 3 करोड़ 5 लाख रूपये की लागत से सिंघनपुर-बेड़ापारा 3 किलोमीटर सडक़ निर्माण, 2 करोड़ 78 लाख रूपये की लागत से छोटेबंजोड़ा-बोलबोला तक 2.90 किलोमीटर सडक़ एवं पुल-पुलिया निर्माण, 2 करोड़ 77 लाख रूपये की लागत से डोंगरसिलाटी-कावरा तक 3.50 किलोमीटर सडक़ एवं पुल-पुलिया निर्माण, 2 करोड़ 73 लाखा रूपये की लागत से मालगांव-सिवनापदर तक 2.50 किलोमीटर सडक़ एवं पुल-पुलिया निर्माण, 2 करोड़ 53 लाख रूपये की लागत से लॉइवलीहुड कॉलेज कोण्डगांव में 100 सीटर बालक छात्रावास एवं अधीक्षक सह चौकीदार आवास निर्माण, 2 करोड़ 24 लाख रूपये की लागत से बफना-छोटेबंजोड़ा तक 2.40 सडक़ एवं पुल-पुलिया निर्माण, 2 करोड़ 14 लाख रूपये की लागत से कांगा-हिरामांदाला-मुनगापदर मार्ग पर घुमरनाला में मध्यम पुल निर्माण, 2 करोड़ 10 लाख रूपये की लागत से केशकाल में 100 सीटर नवीन आवसीय विद्यालय निर्माण, एक करोड़ 74 लाख रूपये की लागत से कोकोड़ी में 4 नग सोलर सिंचाई पम्प स्थापना कार्य, एक करोड़ 52 लाख रूपये की लागत से कांगा-हिरामांदला से मुनगापदर मार्ग पर मध्यम पुल निर्माण, एक करोड़ 35 लाख रूपये की लागत से कांगा से ठोंडापारा मार्ग पर ठोंडानाला में मध्यम पुल निर्माण, एक करोड़ 10 लाख रूपये की लागत से केशकाल में 100 सीटर नवीन छात्रावास भवन निर्माण, एक करोड़ 42 लाख 44 हजार रूपये की लागत से केशकाल एवं धनोरा में नवीन तहसील भवन निर्माण, एक करोड़ 3 लाख रूपये की लागत से बयानार में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण, जल जीवन मिशन के अंतर्गत 36 करोड़ 54 लाख रूपये की लागत से 44 ग्रामों में एकल ग्राम नलजल प्रदाय योजना स्थापना, एक करोड़ 4 लाख रूपये की लागत से केलाली नाला, भुमका नाला, भंडारवंडी नाला, हमोड़ी एवं तुर्की नाला में चौक डैम निर्माण तथा चिंगनार में प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति भवन निर्माण, 69 लाख 38 हजार रूपये की लागत से बड़ेराजपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण तथा 32 लाख 28 हजार रूपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मर्दापाल में 20 बिस्तर वाले वार्ड निर्माण का कार्य सम्मिलित हैं।
सीएम ने की कई घोषणाएं
कोंडागांव, 6 जून। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बेड़मा में आयोजित कलार समाज के शपथ ग्रहण समारोह में कई घोषणाएं की। शासकीय दण्डकारण्य महाविद्यालय केशकाल को पी. जी. कॉलेज का दर्जा दिये जाने की स्वीकृति। डडसेना कलार समाज हेतु केशकाल में सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य की स्वीकृति जमीन उपलब्ध कराने दिए निर्देश।
बहीगांव में पुलिस चौकी की स्थापना। ब्लॉक मुख्यालय विश्रामपुरी में विश्रामगृह निर्माण की स्वीकृति। राम वन गमन पथ में शामिल प्रसिद्ध ऐतिहासिक धार्मिक स्थल गोबरहिन (गढ़धनोरा) को विकसित करने की स्वीकृति। बेड़मा में सामुदायिक भवन की स्वीकृति। देवतरा, भर्रीपारा, बुडराडीही, पलोरा मार्ग का पुल-पुलियों सहित 7.00 कि.मी. सडक़ निर्माण की स्वीकृति।