कोण्डागांव

नाबालिग से रेप, आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार
18-May-2023 9:09 PM
नाबालिग से रेप, आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
कोण्डागांव, 18 मई।
  कोंडागांव पुलिस ने नाबालिग से रेप के आरोपी को नवरंगपुर, ओडिशा से गिरफ्तार किया।  अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से आरोपी फरार था। 

पुलिस के अनुसार 13 मई को प्रार्थी ने थाना फरसगांव आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि मार्च 2022 में उसकी नाबालिग बेटी को ग्राम बालोण्ड निवासी लोचन बघेल बहला फुसला कर अपने घर बालोण्ड ले जाकर रेपकिया। उसके बाद से लोचन प्रसाद द्वारा कई बार शारीरिक संबंध बनाने से उसकी बेटी गर्भवती हो गई। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना फरसगांव में धारा 363, 376 (2)(ढ), 506 भादवि., पॉक्सो एक्ट की धारा 6 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामला पंजीबद्ध होने से आरोपी अपने घर से फरार हो गया था। फरसगांव पुलिस द्वारा आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी। मुखबिर सूचना पर आरोपी लोचन बघेल उर्फ राज (21 वर्ष) को उसके मामा के घर मोहण्ड ओडिशा से पकडक़र हिरासत में लेकर थाना लाकर पूछताछ बाद गिरफ्तार किया गया। उसे आज न्यायालय कोण्डागांव में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।   


अन्य पोस्ट