कोण्डागांव

नवोदय विद्यालय में वार्षिक उत्सव
05-Apr-2023 9:15 PM
नवोदय विद्यालय में वार्षिक उत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव,  5 अप्रैल।
जवाहर नवोदय विद्यालय कोंडागांव मे प्रथम वार्षिक उत्सव का आयोजन 4 अप्रैल को मुख्य अतिथि कलेक्टर दीपक सोनी, विशिष्ट अतिथि आदिती सोनी एवं अभिभावकों की गरिमामयी  आतिथ्य में मनाया गया।

इस दौरान छात्र-छात्राओं  द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। प्राचार्य एस के सिंह ने विद्यालय की शैक्षणिक  खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों से संबंधित वार्षिक उपलब्धि का विवरण प्रस्तुत किया गया, साथ ही मुख्य अतिथि दीपक सोनी एवं विशिष्ट अतिथि अदिति सोनी  के कर कमलों  विद्यार्थियों को प्रोत्साहन हेतु स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

 मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में बच्चों की प्रशंसा करते हुए विद्यालय के अस्थाई परिसर में जरूरत को ध्यान में रखते हुए शिक्षक आवास के लिए भवन निर्माण की स्वीकृति के साथ साथ अन्य जरूरतों को पूरा करने के साथ कोंडागांव नवोदय विद्यालय की विशिष्ट पहचान देश एवं प्रदेश में बनाने की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन भावना मेहलावत और रेखागुप्ता के द्वारा किया गया।


अन्य पोस्ट