कोण्डागांव

नर्मदेश्वर शिव मंदिर का 23वां स्थापना दिवस
26-Feb-2023 9:53 PM
नर्मदेश्वर शिव मंदिर का 23वां स्थापना दिवस

कोण्डागांव, 26 फरवरी।  कोंडागांव के आरईएस कॉलोनी में बने नर्मदेश्वर शिव मंदिर में रविवार को 23वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य में कॉलोनी वासियों के द्वारा दूध से भगवान नर्मदेश्वर शिव का अभिषेक एवं यज्ञ अनुष्ठान किया गया।

मंदिर की महिला समिति की  सदस्य  ने जानकारी दी कि विगत 22 वर्षों से  शिव मंदिर में प्रत्येक वर्ष की शिवरात्रि और स्थापना दिवस पर कॉलोनी निवासियों के द्वारा अभिषेक पूजा अनुष्ठान परंपरागत किया जा रहा है। पं. राधेश्याम दुबे के द्वारा यह अनुष्ठान कार्य  प्रतिवर्ष  कराया जाता है। 

पं. राधे श्याम ने  बताया कि  समय समय पर मंदिर में अलग अलग जगहों से जजमान  पूजा करने आते हैं। यह मंदिर की स्थापना भी पांच  बाहर के पंडितों  से तीन दिवसीय हिंदू  पूजा अनुष्ठान की  विधि विधान से संपन्न कराया गया है। इस कारण इस मंदिर में मनोकामनाएं के लिए  नर्मदेश्वर शिव मंदिर कोंडागांव में प्रसिद्ध है। बहुत से जजमान यहां पर इच्छित कामनाएं से पूजा अनुष्ठान कराते है और इच्छित फल उन्हे भगवान  शिव की कृपा उन्हें प्राप्त होती है।  शिवरात्रि और स्थापना दिवस पर मंदिर  समिति के द्वारा खीर पूड़ी और खिचड़ी का प्रसाद भक्तों को कराया जाता है। समिति ने आज  संध्या 6 बजे  खिचड़ी प्रसाद  वितरण किया।

स्थापना दिवस पर कॉलोनी के राकेश मंडावी और उनीशा मंडावी के द्वारा अभिषेक किया गया। साथ ही  कॉलोनी के निवासी जागेश्वरी सोरी  सुषमा बिसेन सविता सलाम नितिन ठाकुर वेदांत ठाकुर छगन लाल गंबेर संजय नायडू चंदन सोरी  सरस्वती देवांगन हेमलता माली कुमुद शर्मा ममता सोरी  रमा पिल्ले  एवं अन्य कालोनीवासी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट