कोण्डागांव

कोण्डागांव में यातायात जागरूकता अभियान
14-Jan-2023 9:46 PM
कोण्डागांव में यातायात जागरूकता अभियान

कोण्डागांव, 14 जनवरी। राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन केशकाल में किया गया विशेष कार्यक्रम। सडक़ दुघर्टना में कमी लाने यातायात नियमों के प्रति किया जा रहा है जागरूक। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल (भा.पु.से.) के आदेश से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल के मार्गदर्शन व उप पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के पयर्वेक्षण में राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा सप्ताह के तहत 13 जनवरी को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरडोगर केशकाल में स्कुली बच्चो को सडक़ दुघर्टना में कमी लाने का प्रयास के तहत यातायात नियमों के बारे में जानकारी दिया गया। तथा दो पहिये वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, शराब के नशे में वाहन न चलाने, वाहन संबंधित दस्तावेज, ड्रायविंग लायसेंस, आर सी, वाहन का बीमा, परमिट, पालुसन आदि सभी  संबंधित दस्तावेज पूर्ण रखने के बारे में जानकारी दिया गया। वाहनो में क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने के संबंध में भी जानकारी दिया गया। 

ततपश्चात भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सुषमा धनेलिया कक्षा 12 वीं ने प्रथम स्थान, गौरी तारम कक्षा 10वीं द्वितीय स्थान एवं झरना वेदव्यास कक्षा 10वीं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सडक़ सुरक्षा सप्ताह के कायर्क्रम में यातायात प्रभारी निरीक्षक रोहित कुमार बंजारे, थाना प्रभारी केशकाल निरीक्षक विनोद साहु, स्कुल के प्राचार्य रामगोपाल ठाकुर एवं छात्र छात्राए एवं स्टाफ उपस्थित हुए।


अन्य पोस्ट