कोण्डागांव

अत्यधिक ठंड के कारण स्कूली बच्चों के हित में स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन
11-Jan-2023 8:57 PM
अत्यधिक ठंड के कारण स्कूली बच्चों के हित में स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन

कोण्डागांव, 11 जनवरी। जिले में पड़ रहे अत्यधिक ठण्ड के कारण स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य के मद्देनजर स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। 

कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में दो पालियों में संचालित होने वाले स्कूलों में प्रथम पाली प्रात: साढ़े 8 बजे से मध्यान्ह 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली साढ़े 12 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित करने समय निर्धारित किया गया है। एक पाली में संचालित होने वाले शालायें यथावत प्रात: 10 बजे से सांयकाल 4 बजे तक संचालित रहेंगी। यह आदेश जिले में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय शैक्षणिक संस्थानों सहित अनुदान प्राप्त  शालाओं और मदरसा विद्यालयों में अनिवार्यत: लागू होगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से आगामी 25 जनवरी 2023 तक लागू रहेगा। 

उक्त परिवर्तित समय के अनुसार स्कूलों का संचालन सुनिश्चित किये जाने के निर्देश सर्व संबंधित अधिकारियों, प्राचार्यों तथा प्रधान पाठकों को दिये गए हैं।


अन्य पोस्ट