कोण्डागांव

छेरछेरा में पलारी पहुंचकर घर-घर मांगा मरकाम ने धान
06-Jan-2023 9:21 PM
छेरछेरा में पलारी पहुंचकर  घर-घर मांगा मरकाम ने धान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 6 जनवरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम 6 जनवरी को पलारी गांव पहुंचकर छेरछेरा गीत गाते हुए ग्रामीणों से पुन्नी मांगते नजर आए। जानकारी अनुसार, छत्तीसगढ़ का महापर्व छेरछेरा के अवसर पर अन्न मांगने का रिवाज है। इसी के तहत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम कांग्रेसियों की साथ गांव में छेरछेरा मांग अन्न एकत्रित करते हुए नजर आए।

छत्तीसगढ़ के रितिरिवाजों में कई लोक परंपरा विधमान हैं। इसी लोक परंपराओं में छेरछेरा को महापर्व का दर्जा दिया गया हैं। माना जाता है कि, छेरछेरा के अवसर पर अनाज दान करने से अनाज का भंडार दोगुणा हो जाता हैं। इसी मान्यता के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ ग्रामीण वेशभूषा धारण किए पलारी गांव पहुंचे। पलारी के देवगुड़ी में पहुंच कर माता का आर्शिवाद प्राप्त किया गया। जिसके बाद गांव के हर घर से पुन्नी मांगते हुए धान जमा किया गया। इस दौरान घर-घर पहुंच चौखट में खड़े होकर मोहन मरकाम स्थानीय भाषा हल्वी में पुन्नी गीत गाते हुए भी दिखाई दिए।


अन्य पोस्ट