कोण्डागांव

65 बरस के सेवानिवृत्त कर्मी गंगोत्री से जल लेकर रामेश्वरम चढ़ाने पैदल निकले
10-Dec-2022 9:20 PM
65 बरस के सेवानिवृत्त कर्मी गंगोत्री से जल लेकर रामेश्वरम चढ़ाने पैदल निकले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 10 दिसंबर। बिहार का 65 बरस का एक सेवानिवृत्त कर्मचारी एकता और अखंडता के लिए गंगोत्री से  गंगा जल लेकर रामेश्वरम में चढ़ाने के लिए पैदल निकला है। कोंडागाँव पहुंचने पर नगर में रेस्ट हाउस के सामने पुष्प पहना कर उनका भव्य स्वागत किया गया और उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कोंडागांव रेस्ट हाउस के सामने नेशनल हाईवे में सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में नगर के गणमान्य नागरिक एवं कर्मचारियों में आत्माराम तलवार पं. शैलेंद्र तिवारी, पं. रविशंकर मिश्रा, रामगोपाल सिंह,  राम लाल देवांगन आर आई, रामचरण पांडे, धर्मेश तिवारी, शिव कुमार तिवारी, पवन साहू, चंद्रभान श्रीवास्तव, राम सहोदर मिश्रा, शानू राम जैन ने तीर्थयात्री मायाराम झा निवासी मधुबनी बिहार का उत्साहवर्धन किया गया और हर हर महादेव के नारे लगाए गए।

उन्होंने कहा कि देश की खुशहाली के लिए यदि इस प्रकार एक सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी यदि पदयात्रा में निकला है, तो यह गर्व की बात है। कोंडागाँव में वह यहां पर आए, यह बड़े गर्व की बात है। रामेश्वरम के लिए अकेले पैदल निकले हैं, उसके जज्बा और जुनून को कोंडागाँववासी सलाम करते हैं और ऐसे क्रांतिकारी साथी जिन्होंने देश की खुशहाली देश की समृद्धि के लिए पदयात्रा कर रहे हैं। कोंडागांव की धरती उनको नमन करती है।


अन्य पोस्ट