कोण्डागांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 15 नवंबर। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल केशकाल में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरु की जयंती बाल दिवस धूमधाम से मनाई गई। सर्वप्रथम एलकेजी, यूकेजी व प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों ने डांस की शानदार प्रस्तुति दी। चाचा नेहरू और देश के महान नेताओं को याद करते हुए प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों ने फैंसी ड्रेस में भाग लिया।
कुछ बच्चों के द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू, महात्मा गांधी, सावित्री फुलेबाई, महारानी लक्ष्मी बाई, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह बन बच्चों ने फैंसी ड्रेस में भाग लिया। प्राचार्य मनोज कुमार डडसेना ने कहा कि आज के बच्चे कल के भारत का निर्माण करेंगे, हम जितनी बेहतर तरीके से बच्चो का देखभाल करेंगे, राष्ट्र निर्माण भी उतना ही बेहतर तरीके से होगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाध्यापिका गरिमा मसीह, प्रमिला लदेर, शिखा बोहरे ,अनामिका मांडवी, मंजू यादव, हिमांसी सोनवानी, ऐश्वर्या पाणिग्रही और समस्त शिक्षकोम ने योगदान दिया।