कोण्डागांव

स्कूल में केक काटकर मनाया बाल दिवस
15-Nov-2022 9:41 PM
स्कूल में केक काटकर मनाया बाल दिवस

कोण्डागांव, 15 नवम्बर। शासकीय उच्चतर विद्यालय करंजी में हर्षोल्लास के बाल दिवस मनाया गया। जिसमें बघेल सरपंच मुख्य अतिथि रूप में उपस्थित थे। 

कार्यक्रम में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरु की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर स्कूली बच्चों के साथ केक काटा गया। तत्पश्चात् संकुल समन्वयक रमन सिंह ने नेहरू के जीवन से जुड़ी जानकारी बच्चों को दी।

प्राचार्य ठाकुर ने पं. नेहरू के संघर्ष देश के प्रति समर्पण के बारे बताया और बाल दिवस पर को बधाई व शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत, वहीं कुर्सी दौड़, जलेबी, स्लो साईकिल दौड़, लंगड़ी दौड़ गुब्बारे फुलाने जैसी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। तत्पश्चात् विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। 

इस दौरान के शिक्षक-शिक्षिकाएं शैलेष साहू, सुरेन्द्र, विनोद कश्यप, वत्सला नाग, सुधा, दुलारी साहू, खेमिन ठाकुर, दीपिका मरकाम, परमेश्वरी ठाकुर, तनुजा भोयर, पूर्णिमा धुरव, अर्चना सिंह, बुधमन सोरी, भुवन भुवन, कोमल  उपस्थित रहें।


अन्य पोस्ट