कोण्डागांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 14 नवम्बर। आईटीबीपी पुलिस बल नक्सल प्रभावित जिला कोण्डागांव व नारायणपुर में तैनात है। वाहिनी ऑपरेशन के साथ-साथ क्षेत्र लोगों के विकास के लिए सदा तत्परता से कार्य करती रही है। इसी में समवाय समर बहादुर सिंह सेनानी के मार्गदर्शन नीरज सिंह उप सेनानी द्वारा कैम्प में नेलवाड, देवगांव, सिवनी, टिमनार व महका के स्कूली बच्चों को नवोदय विद्यालय प्रवेश पाठ्य व लेखन सामग्री वितरण की गई।
नीरज उप सेनानी स्कूल के बच्चों को नवोदय विद्यालय प्रवेश अन्य विद्यालयों में भर्ती लिए प्रवेश परीक्षा देने हेतु प्रेरित किया गया। पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी 29वीं वाहिनी नवोदय विद्यालय प्रवेश हेतु नि:शुल्क कोचिंग दिया जा रहा है, जिसमें अधिक बच्चों को सम्मिलित होने हेतु प्रोत्साहित किया गया। उनके अभिभावकों को भी उपरोक्त जानकारी दी गई। साथ ही क्षेत्र को सुरक्षा बलों में भर्ती होने हेतु करते हुए, भर्ती संबंधी जानकारी प्रदान की गई।