कोण्डागांव

कोण्डागांव, 1 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा छत्तीसगढ़ में राज्य स्थापना दिवस को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के रूप मनाया गया। भाजपा मंडल माकड़ी के अटल चौक में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस को गौरव दिवस के रूप मनाया गया। जहां भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र नाग व मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जहां विशेष रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष की उपस्थिति रही।
जिलाध्यक्ष दीपेश अरोड़ा ने बताया कि, भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पूरे राज्य भर में गौरव दिवस मनाया रहा है। प्रत्येक ग्राम पंचायत के अटल चौक पर अटल के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। साथ ही साथ सभी जगह नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जा रहा है और जिला अध्यक्ष ने अटल के जीवनी व उनके राजनीति जीवन मे विस्तार पूर्वक बताया।
कार्यक्रम को माकड़ी मंडल सहित भारतीय जनता पार्टी, कोण्डागांव के सभी मंडलों के प्रत्येक पंचायत के अटल चौक में भी मनाया गया। इस अवसर पर किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन साहू, अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजू पोयाम,संजू ग्वाल, भानु ठाकुर, प्रताप पोयाम, ललित पोयाम, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रोशन सेन, विष्णु पांडे, कृष्णा साहू, मानदेव कोर्राम, दिनेश कश्यप, मोहन मरकाम, रोहित पोयाम, रूपेंद्र नाग, रामचंद मरकाम, तेजप्रकाश पोयाम, रामप्रसाद नेताम, छगन बघेल, पुनीत पोयाम, अनित नेताम, मुकुंद नेताम, यशवंत पटेल, नकुल नेताम, सुखनाथ नेताम, समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।