कोण्डागांव

जवानों ने नपा टीम संग चलाया स्वच्छता अभियान
18-Sep-2022 8:55 PM
जवानों ने नपा टीम संग चलाया स्वच्छता अभियान

कोण्डागांव, 18 सितंबर। आजादी के अमृत महोत्सव व ‘‘स्वच्छ भारत अभियान’’ के तहत केरिपुबल 188 बटा. द्वारा भवेश कुमार, कमांडेंट 188 बटालियन के निर्देशन में नगर पालिका कोण्डागांव के साथ मिलकर बांधा तालाब गार्डन, डी.एन.के. कॉलोनी व एथनिक रिसोर्ट इलाके में 17 सितंबर को सघन सफाई अभियान चलाया गया।

इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य आम नागरिकों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है, ताकि सार्वजनिक स्थानो की साफ-सफाई को सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर एस.ए.रोजन जिमिक, द्वितीय कमान अधिकारी 188 बटालियन, दिनेश डे, सीएमओ नगर पालिका, अन्य अधिकारियों व जवानों ने हिस्सा लिया। इस अभियान में शा.उ.मा. विद्यालय कोण्डागांव के बच्चे व शिक्षक, नगर पालिका के कर्मचारी व स्वयंसेवी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों ने केरिपुबल के इस सराहनीय कदम की प्रशंसा की, साथ ही केरिपुबल 188 बटा. द्वारा शासकीय चिकित्सालय कोण्डागांव (जिला अस्पताल) में विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर मरीजों व उनके परिजनों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।


अन्य पोस्ट