कोण्डागांव

मायके न ससुराल में तीजा मनाएंगे धरनास्थल पर
29-Aug-2022 10:06 PM
मायके न ससुराल में तीजा मनाएंगे धरनास्थल पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 29 अगस्त।
विकास नगर में स्थित स्टेडियम मैदान में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जा रहा है। इस अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान महिलाओं ने घोषणा की है कि, न मायके में न ससुराल में तीजा मनाएंगे हड़ताल में।

इस बारे में डॉक्टर नीता मिश्रा ने बताया कि कोण्डागांव जिला की हड़ताली कर्मचारी महिलाएं धरनास्थल पर ही व्रत रख रही हंै। इसके तहत आज हड़ताल स्थल में कडू भात का आयोजन किया गया है। उन्होंने सरकार को संदेश दिया है कि, तीजा जैसे व्रत के अवसर पर महिलाओं व कर्मचारियों को सरकार परेशान न करें।


अन्य पोस्ट