कोण्डागांव

कोण्डागांव, 2 अगस्त। जिला मुख्यालय के विकास नगर स्थित इंडोर स्टेडियम में संभाग स्तरीय टेबल टेनिस चयन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन। इस चयन प्रतियोगिता में कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर कथा बस्तर जिला के टेबल टेनिस खिलाडिय़ों ने अपना दमखम दिखाया। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ संयुक्त उपाध्यक्ष वं जिला सचिव आरके जैन ने 2 अगस्त को जानकारी देते हुए बताया। की इस संभाग स्तरीय चयन प्रतियोगिता में सभी स्कूल के बच्चो ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
इस प्रतियोगिता में 14,17 व 19 वर्ष के चयनित बालक बालिकाएं 4 अगस्त से 8 अगस्त तक जगदलपुर में होने वाले राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। मिली जानकारी अनुसार संभाग से 15 बालक तथा 15 बालिकाओं का राज्यस्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया हैं। आपको बता दे चयनित 30 बच्चो में कोंडागांव जिले के 16 बच्चों ने अपना दबदबा दिखाते हुए चयन प्रकिया में सफलता पाई है। इन सभी चयनित बच्चों को आरके जैन द्वारा प्रशिक्षण दी गई है।