कोण्डागांव

अश्लील वीडियो भेजने वाला ओडिशा से गिरफ्तार
04-Jul-2022 9:33 PM
अश्लील वीडियो भेजने वाला ओडिशा से गिरफ्तार

कोण्डागांव, 4 जुलाई। बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र की युवती को अश्लील वीडियो भेजने वाले युवक को पुलिस ने ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस के अनुसार जिला के विकासखंड फरसगांव अंतर्गत बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र की एक युवती को अज्ञात मोबाईल धारक कॉल करके परेशान किया करता था। इतना ही नहीं युवती को व्हाट्सएप पर अश्लील फोटोग्राफ भेज परेशान किया जाता था। मना करने पर फोटो वायरल करने की धमकी दिया जाता। इन सबसे युवती परेशान हो गई, और बड़ेडोंगर थाना पुलिस को मामले की शिकायात कर दी। बड़ेडोंगर थाना पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के आदेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन, एसडीओपी फरसगांव मणीशंकर चन्द्रा के निर्देशन में थाना निरीक्षक ओंकार दीवान के नेतृत्व में अज्ञात आरोपी का पता-तलाश शुरू किया गया। इसी बीच ओडिशा राज्य के नवरंगपुर से आरोपी गुडुराम गाण्डा (22) निवासी बिरीपुर पोस्ट बबई थाना रायघर को गिरफ्तार किया गया।


अन्य पोस्ट