कोण्डागांव

यादव समाज ने अगहन पूर्णिमा गिरी गोवर्धन पूजा झांकी निकाली
19-Dec-2021 9:58 PM
यादव समाज ने अगहन पूर्णिमा गिरी गोवर्धन पूजा झांकी निकाली

कोण्डागांव, 19 दिसंबर। यादव समाज द्वारा आज कोण्डागांव की ओर से अगहन पूर्णिमा गिरी गोवर्धन पूजा का आयोजन चिखलपुटी पुलिस लाइन के पास किया गया। जो कि राधा कृष्ण मंदिर से मुख्य मार्ग से होते हुए बंधा तालाब फारेस्ट कॉलोनी जगदलपुर नाका पुलिस लाईन चिकलपुटी पहुंची जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक एंव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम चिखलपुटी सरपंच विजय सोरी यादव समाज कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रेमनाथ यादव बिरस यादव साधु यादव धनसिंह यादव हेंमत यादव सनत यादव दिनेश यादव एवं सभी क्षेत्रीय यादव समाज के पदाधिकारी अध्यक्ष सुकदेव यादव रायधर यादव मानकु यादव मोतीराम यादव, सगनु यादव देवशरन यादव हरिलाल यादव फूलचंद यादव एवं ब्लाक के सभी समाजिक कार्यकता महिलाएं युवा प्रकोष्ठ के सामान्य बन्धु मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट