कोण्डागांव

राधेश्याम बनाए गए अपर संचालक, दी विदाई
29-Sep-2021 5:35 PM
राधेश्याम बनाए गए अपर संचालक, दी विदाई

कोण्डागांव, 29 सितंबर। आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त राधेश्याम भोई अपर संचालक के रूप में पदोन्नति किया गया है। पदोन्नति के बाद उनका आदिम जाति विकास विभाग रायपुर में स्थानांतरण हो चुका है, वहीं उनके स्थान पर अब आदिम जाति कल्याण विभाग कोण्डागांव के सहायक आयुक्त के रूप में संकल्प साहू ने पदभार ग्रहण कर लिया हैं। राधेश्याम भाई का स्थानांतरण हो जाने पर उन्हें 27 सितंबर को कोण्डागांव से सम्मान विदाई दी गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष यशवन्त सिंह व सभी कार्यालय कर्मचारियों ने भावभीनी बिदाई कार्यक्रम आयोजित किया। 
यहां नव नियुक्त सहायक आयुक्त संकल्प साहू ने भी राधेश्याम भोई को शुभकामनाएं दिया।
 


अन्य पोस्ट