कोण्डागांव

कलेक्टर के ड्राइवर कमल को सेवानिवृति पर दी विदाई
02-Aug-2021 6:07 PM
कलेक्टर के ड्राइवर कमल को सेवानिवृति  पर  दी  विदाई

कोण्डागांव, 2 अगस्त। कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में 31 जुलाई को जिला कार्यालय में पदस्थ वाहन चालक कमल साहू के सेवानिवृत होने पर जिला कार्यालय के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। कमल साहू कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के शासकीय वाहन चालक थे। इस अवसर पर कलेक्टर ने कमल साहू को जिले के अंदरूनी क्षेत्रों के पहुंच मार्गों के विशेष जानकार और दक्ष व कर्तव्य निष्ठ वाहन चालक निरूपित करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की इसके साथ ही कलेक्टेऊट के कर्मचारियों ने भी उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना देते हुए उनके शासकीय कार्य निर्वहन की क्षमता को यादगार बताया। विदाई कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर ने कमल साहू को श्रीफल, शाल और स्मृति चिन्ह भेट् किया गया। 
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर भरतराम धु्रव, पवन प्रेमी, मुख्यकार्यपालन अभियंता अरूण शर्मा सहित कलेक्टेऊट अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट