खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

विधायक यशोदा वर्मा की अनुशंसा पर लाखों के कार्य स्वीकृत
31-Mar-2025 5:43 PM
विधायक यशोदा वर्मा की अनुशंसा पर लाखों के कार्य स्वीकृत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

खैरागढ़, 31 मार्च। विधायक  नीलांबर वर्मा की अनुशंसा पर उप मुख्यमंत्री व पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री  विजय शर्मा ने खैरागढ़ विधानसभा अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में गली की सुधार हेतु विकास कार्य की स्वीकृति किया।

 जिसमें ग्राम पंचयत अवेली के वार्ड नंबर 9 एवं 7 में सी. सी. रोड़ हेतु 10.40 लाख, ग्राम पंचयत पाण्डुका के वार्ड नंबर 1 में सी. सी. रोड़ हेतु 5.20 लाख, ग्राम पंचयत राहुद के वार्ड नंबर 3 में सी. सी. रोड़ हेतु 5.20 लाख, ग्राम पंचयत भरदाकला में भरदाकला से बर्रा खार पहुंच मार्ग में पुलिया निर्माण हेतु 5.00 लाख, ग्राम पंचयत रामपुर के वार्ड नंबर 08 में सी. सी. रोड़ हेतु 2.60 लाख, ग्राम पंचयत बकरकट्टा में रंगमंच निर्माण हेतु 2.50 लाख की स्वीकृति किया गया।

इसी प्रकार विधानसभा खैरागढ़ के विभिन्न उपस्वास्थ्य केन्द्रो में स्वास्थ्य सुविधा दुरूस्त करनें के लिये सीएससी भवन एवं कंप्यूटर एवं अन्य सहायक उपकरण की स्वीकृति प्रदान की जिसमें -उपस्वास्थ्य गातापार में सीएससी भवन हेतु 5 लाख व कंप्यूटर एवं अन्य सहायक उपकरण हेतु 1 लाख, उपस्वास्थ्य ठाकुरटोला में सीएससी भवन हेतु 5 लाख व कंप्यूटर एवं अन्य सहायक उपकरण हेतु 1 लाख, उपस्वास्थ्य देवरचा में सीएससी भवन हेतु 5 लाख व कंप्यूटर एवं अन्य सहायक उपकरण हेतु 1 लाख, उपस्वास्थ्य कुम्हरवाड़ा में सीएससी भवन हेतु 5 लाख व कंप्यूटर एवं अन्य सहायक उपकरण हेतु 1 लाख, उपस्वास्थ्य कोपरो में सीएससी भवन हेतु 5 लाख व कंप्यूटर एवं अन्य सहायक उपकरण हेतु 1 लाख, उपस्वास्थ्य कामठा बिजलदेही में सीएससी भवन हेतु 5 लाख व कंप्यूटर एवं अन्य सहायक उपकरण हेतु 1 लाख की स्वीकृति प्रदान की।

उपरोक्त कार्यों की स्वीकृति प्रदान करनें पर खैरागढ़ विधायक यशोदा निलाम्बर वर्मा ने उप मुख्यमंत्री व पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री  विजय शर्मा को आभार प्रकट की।


अन्य पोस्ट