कांकेर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 13 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक के समक्ष 8 लाख की ईनामी नक्सली ने आत्मसमर्पण किया।
शासन के पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर तथा नक्सलियों के खोखली विचारधारा, उनके शोषण, अत्याचार, हिंसा से तंग आकर सीपीआई माओवादी संगठन अन्तर्गत प्रतिबंधित माओवादी संगठन माड़ डिवीजन अन्तर्गत सक्रिय कंपनी नंबर 07 की सदस्य बुज्जी उर्फ जन्नी लेकाम निवासी बल्लममेण्ड्रा थाना बासागुड़ा, जिला बीजापुर (छग) जो नक्सली संगठन में वर्ष 2012 से सक्रिय है। छ.ग. शासन के ईनाम पॉलिसी के तहत् उक्त माओवाद सदस्य पर 8 लाख रूपये का ईनाम घोषित है।
सुन्दरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर, बालाजी राव, पुलिस उपमहानिरीक्षक कांकेर रेंज कांकेर, शलभ कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे नक्सल उन्मुलन अभियान के तहत् यह महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुुआ है। बुधवार को खोमनलाल सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़ के समक्ष, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कार्यालय अंतागढ़ में आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पित महिला नक्सली को प्रोत्साहन राशि 10 हजार रूपये नगद प्रदाय किया गया एवं शासन से प्राप्त सहायता नियमानुसार प्रदाय की जायेगी। इस अवसर पर अमर सिदार, अनु.अधि.पुलिस अंतागढ़ एवं पुलिस स्टाफ एवं मीडियाकर्मी उपस्थित थे।
आत्मसमर्पित महिला नक्सली बुज्जी उर्फ जन्नी लेकाम का संक्षिप्त विवरण
नक्सली संगठन के मद्देड़ एरिया कमेटी सचिव डीव्हीसी योगेश उर्फ हरिराम द्वारा वर्ष 2012 माह फरवरी में भर्ती किया गया। वर्ष 2012 सितम्बर में माड़ भेज दिया गया, जहां वर्ष 2012 से 2022 तक सीसी प्रोटेक्शन कंपनी नंबर-07 सक्रिय सदस्या के रूप में रहकर कार्यरत थीं। बचपन में नक्सली संगठन से जुड़ा था तो नक्सली विचारधारा के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, बड़ी हुई तो शासन के योजनाओं के बारे में जानकारी होने एवं पारिवारिक कारणों से नक्सली संगठन छोडक़र घर आ गयी।