अंतरराष्ट्रीय

ओमान में ईरान और अमेरिका के बीच क्या हुआ फ़ैसला?
07-Feb-2026 8:47 AM
ओमान में ईरान और अमेरिका के बीच क्या हुआ फ़ैसला?

ओमान की राजधानी मस्कट में ईरान और अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच बातचीत ख़त्म हो गई है.

बातचीत के बाद सरकारी टेलीविज़न पर ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने कहा कि बातचीत करने वाले सलाह-मशविरे के लिए अपनी राजधानियों में लौटेंगे, लेकिन उन्होंने इस मीटिंग को "एक अच्छी शुरुआत" बताया.

ईरान ने पहले कहा था कि बातचीत सिर्फ़ उसके परमाणु कार्यक्रम तक ही सीमित रहेगी. अमेरिका ईरान से अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम को रोकने और एनरिच्ड यूरेनियम के अपने स्टॉक को ख़त्म करने की मांग कर रहा है.

अमेरिका ने कहा था कि इस बातचीत में ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों और क्षेत्र के सशस्त्र समूहों के लिए ईरान के समर्थन के मुद्दे को भी शामिल किया जाना चाहिए.

आज की बातचीत के बाद ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी रखने के समझौते के साथ यह बैठक ख़त्म हुई है. दोनों पक्षों ने अपने-अपने नज़रिए और मांग को रखते हुए अपने नेताओं से सलाह के बाद बातचीत के अगले दौर के बारे में फैसला लेने पर सहमति जताई है." (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट