अंतरराष्ट्रीय

शोध: अमेरिका में जंगल की आग के धुएं से हर साल 24 हजार से अधिक मौतें
06-Feb-2026 11:22 AM
शोध: अमेरिका में जंगल की आग के धुएं से हर साल 24 हजार से अधिक मौतें

अमेरिका में जंगल की आग से फैलने वाले प्रदूषण के कारण हर साल हजारों लोगों की जान जा रही हैं. साइंस एडवांसेस पत्रिका में प्रकाशित एक नई स्टडी के मुताबिक, 2006 से 2020 के बीच जंगल की आग से पैदा पीएम 2.5 के दीर्घकालिक संपर्क से हर साल औसतन 24,100 मौतें दर्ज की गईं. 

शोधकर्ताओं के मुताबिक, ये कण फेफड़ों के अंदर गहराई तक पहुंचकर रक्तप्रवाह में शामिल हो जाते हैं और इससे हृदय, फेफड़े और तंत्रिका तंत्र की गंभीर बीमारियां बढ़ती हैं.

अध्ययन में अमेरिका की 3,000 से अधिक काउंटियों की मृत्यु दर आंकड़ों का विश्लेषण किया गया, जिसमें पाया गया कि पीएम2.5 का प्रभाव कुछ विशेष बीमारियों खासकर तंत्रिका संबंधी रोगों पर अधिक गंभीर था. शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि पीएम2.5 में केवल 0.1 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर की बढ़ोतरी से सालाना 5,500 से अधिक अतिरिक्त मौतें होती हैं.  (dw.com/hi)


अन्य पोस्ट