अंतरराष्ट्रीय

डोनाल्ड ट्रंप ने जो बाइडन को 'सबसे ख़राब राष्ट्रपति' बताया
06-Feb-2026 9:34 AM
डोनाल्ड ट्रंप ने जो बाइडन को 'सबसे ख़राब राष्ट्रपति' बताया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जो बाइडन को 'सबसे ख़राब राष्ट्रपति' बताया. ट्रंप ने कहा कि बाइडन को यह भी नहीं पता कि मैं क्या कह रहा हूं.

डोनाल्ड ट्रंप ने वॉशिंगटन डीसी में कहा, "बाइडन सबसे ख़राब राष्ट्रपति रहे हैं. उन्हें पता ही नहीं था कि राष्ट्रपति होना क्या होता है."

उन्होंने आगे कहा, "मैं नहीं चाहता कि वह इसे निजी तौर पर लें. वह हमारे सबसे ख़राब राष्ट्रपति थे."

"हमारे पास कुछ और भी ख़राब राष्ट्रपति रहे हैं, जैसे ओबामा, जो देश को बांटने वाले थे. लेकिन यक़ीन मानिए, हम देश को एक साथ ला रहे हैं."

उन्होंने दावा किया, "हम आज अपने देश में उतना निवेश ला रहे हैं, जितना कोई देश पहले नहीं ला पाया."  (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट