गरियाबंद

उमरपोटी में धान खरीदी शुरू
17-Nov-2026 6:13 PM
उमरपोटी में धान खरीदी शुरू

नवापारा राजिम, 17 नवंबर। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति उमरपोटी में नवीन धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ 15 नवम्बर को मुख्य अतिथि अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया। अध्यक्षता जिला पंचायत सभापति चंद्रकला ध्रुव एवं विशेष अतिथि के रूप में जनपद सभापति राजेश्वरी ध्रुव, उमरपोटी सरपंच पिकेश्वर सिन्हा, जवईबाँधा सरपंच मुकेश साहू, आलेखुटा सरपंच प्रतिनिधि झाड़ू राम सिन्हा,एवं समिति प्रबंधक वाकेश कुमार साहू के कमलों से किया गया।

उक्त कार्यक्रम में जामगांव सोसायटी अध्यक्ष किशन सिन्हा, सरपंच संघ अध्यक्ष मुकेश ढीढी, खेमराज कोसले, इन्द्रसेन साहू समिति प्रबंधक जामगांव, विवेक भट्ट, राकेश साहू, ईश्वर ध्रुव, नायाब तहसीलदार श्री मंडल, गजेंद्र, ब्यासनारायन पटेल, जगमोहन पटेल, तिजुराम सिन्हा, दुष्यंत साहू, पुरषोत्तम सिन्हा, शौख लाल, पुनु राम, नोहर यादव, मुकेश पटेल, ओमप्रकाश ध्रुव, वाकेश कुमार साहू, अमित कुमार साहू, शेखर साहू, मुरली यादव उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट