गरियाबंद

पिपरौद में धान खरीदी का शुभारंभ
16-Nov-2026 8:06 PM
पिपरौद में धान खरीदी का शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 16 नवंबर। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति पिपरौद पंजीयन क्रमांक 629 में धान खरीदी का शुभारंभ भगवान बलराम की स्थापना पूजा पाठ कर किया गया। उसके पश्चात धान खरीदी का शुभारंभ कृषक विजय साहू पिता श्यामलाल साहू ग्राम सोनेसिल्ली 39.60 क्विंटल खरीदी करके शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष किशन साहू,भीखम साहू सरपंच प्रतिनिधि, सेवाराम श्रीवास समिति प्रबंधक,लाकेश कुमार साहू कंप्यूटर ऑपरेटर, भूपेन्द्र साहू दैनिक कंप्यूटर ऑपरेटर,केवल साहू विक्रेता,रमेश साहू, जीवन यादव,जोहन साहू,नारायण साहू, सालिक साहू,किशोर साहू, गोवर्धन साहू, रामनारायण साहू, इंदल साहू, प्रीतम यादव,हेमंत साहू,निर्मला साहू, विजय साहू, लखन साहू, शेखर साहू,ताराचंद साहू, रामनारायण साहू,धनेश साहू, एवं समिति के अन्य सदस्य, ग्राम वासी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट