गरियाबंद
नवापारा-राजिम, 12 नवंबर। छत्तीसगढ़ लोक परंपरा, संस्कृति और आस्था के महापर्व गोवर्धन पूजा के अवसर पर अभनपुर विधायक इन्द्र कुमार साहू ने गौ माता का विधि-विधान पूजा अर्चना कर खिचड़ी खिलाया। उन्होंने क्षेत्र के समस्त ग्रामवासियों, किसान भाइयों और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा हमारी सनातन संस्कृति और प्रकृति के साथ हमारे अटूट जुड़ाव का जीवंत प्रतीक है। भगवान श्री कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत की पूजा और गो-सेवा का संदेश हमें पर्यावरण संरक्षण, जीवमात्र के कल्याण और सामूहिकता का मार्ग दिखाता है। गौमाता की सेवा से ही जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्यता का वास होता है।
उन्होंने क्षेत्र के अन्नदाता किसानों और समस्त ग्रामवासियों से आह्वान किया कि इस पावन पर्व पर हम सब मिलकर अपनी प्राचीन संस्कृति को सहेजने और गौवंश की सेवा का संकल्प लें।