गरियाबंद
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान पर नहरगांव मंडल में कांग्रेस की बैठक
12-Nov-2026 7:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक पहुंचने पर जोर
गरियाबंद, 12 नवंबर। वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत नहरगांव मंडल में कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान को लेकर चर्चा करते हुए संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया गया।
बैठक में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमित मिरी, मंडल अध्यक्ष भानु सिन्हा, सेक्टर अध्यक्ष डैनी बाबू ध्रुव, सेक्टर अध्यक्ष समीद खान सहित विभिन्न बूथों के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों और मताधिकार की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक जिम्मेदारियों का सक्रियता से निर्वहन करने की अपील की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे