गरियाबंद

नवापारा में 3 दिनी मातर उत्सव
07-Nov-2026 7:21 PM
नवापारा में 3 दिनी मातर उत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 7 नवंबर। दीपावली पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज, नवापारा नगर के तत्वावधान में तीन दिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

समाज के अध्यक्ष श्याम लाल यादव के अनुसार दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट मातर उत्सव को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन में समाज के लोगों को सपरिवार शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रमों की शुरुआत 8 नवंबर रविवार को दीपावली उत्सव के साथ होगी। इसके बाद 10 नवंबर, मंगलवार को गोवर्धन पूजा का आयोजन किया जाएगा। वहीं 11 नवंबर, बुधवार को अन्नकूट मटर उत्सव एवं भाई दूज का कार्यक्रम रखा गया है। तीनों दिन धार्मिक परंपराओं और सामाजिक उत्साह के साथ उत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन नवापारा नगर स्थित यादव भवन, साहड़ा देव में किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि इस आयोजन का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ समाज के लोगों में आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक एकता को मजबूत करना है।


अन्य पोस्ट