गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 7 नवंबर। रोशनी और खुशियों के पर्व दीपावली को लेकर नगर सहित पूरे अंचल में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के नेताओं, समाजसेवियों एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने मां लक्ष्मी से सभी परिवारों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
शुभकामनाएं देने वालों में अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, राजिम विधायक रोहित साहू, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू एवं धनेन्द्र साहू, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज, राज्य गृह भंडार निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी-संजय साहू, उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सोनी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी, विजय गोयल, चंद्रशेखर साहू, राइस मिल एसोसिएशन अध्यक्ष गिरधारी अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, श्याम अग्रवाल, किशन सांखला, फेकनू साहू, नम्मू नारायण ठाकुर, लीलाराम निषाद, ईश्वरी साहू, देवकी साहू, प्रकाश साहू, नीरा साहू, संध्या राव, किशोर देवांगन, मोहन चक्रधारी, टिकेन्द्र ठाकुर, मनीष देवांगन, भारत सोनकर, रामा यादव, सुरेंद्र साहू, अर्जुन साहू, मंगराज सोनकर, अजय कुमार साहू, ताराचंद साहू, मुकेश साहू एवं थनेंद्र साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हैं। सभी ने क्षेत्रवासियों से दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।