गरियाबंद
भागवत कथा में पहुंचे विधायक, लिया आशीर्वाद
04-Nov-2026 6:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजिम, 4 नवंबर। ग्राम कौंदकेरा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन रविवार को व्यासपीठ से पं. वासुदेव तिवारी ने भगवान श्री कृष्ण और रुक्मणी विवाह का मनमोहक प्रसंग सुनाया। इस अद्भुत प्रसंग को सुनकर कथा पंडाल में बैठे सभी श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए और पूरा परिसर भक्ति रस में सराबोर नजर आया। आयोजक ओलित राम साहू के सौजन्य से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में कथा का रसपान करने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं।
कथा के छठवें दिन मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रोहित साहू ग्राम कौंदकेरा पहुंचे। उन्होंने कथा व्यास पंडित वासुदेव तिवारी का आशीर्वाद लिया और व्यास पीठ को नमन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पं.वासुदेव तिवारी ने कथावाचन के दौरान रुक्मणी विवाह के प्रसंग का विस्तार से सजीव वर्णन किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे