गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 4 नवंबर। दंडकारण्य यात्रा द्वितीय चरण में 19 अक्टूबर से 5 नवम्बर तक आयोजित दल का 1 नवंबर को पद्मावती क्षेत्र में आगमन हुआ। डॉ.पन्नालाल वशिष्ठ के मार्ग दर्शन पर भव्य स्वागत किया गया।
20 यात्रियों का समूह दिल्ली से शिवरीनारायण, आरंग से राजिम, एवं फिंगेश्वर में अशोक राजपूत, राजा निलेद्र बहादुर सिंन्हा के साथ भ्रमण करते हुए मान्डव्य आश्रम सरगी नाला होते हुए इन पावन स्थानों का दर्शन पश्चात श्री राजीव लोचन,कुलेश्वर महादेव, लोमस ऋषि, आश्रम का भ्रमण करते हुए विभिन्न लोगों से मुलाकात किया। जिसमें प्रमुख रूप से डॉ. रमाकांत महाराज, कृष्ण वाटिका, जीवन सेन राजीव लोचन मंदिर सर्वराकार चंद्रभान ठाकुर सहित सैकड़ों लोगों से रूबरू हुए तथा रात्रि विश्राम सरस्वती शिशु मंदिर राजिम में किए। रात्रि में भगवान राजीव लोचन एवं जगन्नाथ स्वामी का दर्शन लाभ प्राप्त किए, दूसरे दिन 2 नवंबर 26 को पात: कुरूद धमतरी के लिए प्रस्थान किए।