गरियाबंद

विप्र समाज के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
04-Nov-2026 6:21 PM
विप्र समाज के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 4 नवंबर। रविवार को छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के गौरवशाली अवसर पर श्री शक्ति वाहिनी विप्र महिला मंडल नवापारा द्वारा दिवाली मिलन एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विप्र समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं, असितांग भट्ट, सात्विकी शर्मा, संजली शर्मा, इंद्राज द्वेदी, सुक्रिति तिवारी, सिद्धि तिवारी का शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों के रूप में डॉ. श्वेता पांडे (संजीवनी हॉस्पिटल), ओम कुमारी साहू, अनामिका भट्ट, कविता शर्मा, सीमा शर्मा उपस्थित रही।

कार्यक्रम में छोटी कन्याओं द्वारा मनमोहक सुवा नृत्य की प्रस्तुति दी गई। वहीं महिला मंडल की बहनों ने पारंपरिक राउत नाचा की मनोरंजक प्रस्तुति देकर उत्सव में चार चाँद लगा दिए। पूरे कार्यक्रम का सुंदर एवं प्रभावशाली संचालन लेखिका सरोज कंसारी द्वारा किया गया। इसके पश्चात सभी ने फुलझडिय़ां एवं अनार जलाकर दीपावली की खुशियाँ मनाईं गई।

कार्तिक मास के पावन अवसर पर सभी बहनें नदी तट पर पहुँचीं, जहाँ श्रद्धा एवं भक्तिभाव से दीपदान किया गया तथा भगवान शिव की पूजा-अर्चना की गई। अतिथियों नें कहा यह आयोजन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि महिला एकता, आपसी प्रेम, सामाजिक सहभागिता, शिक्षा के प्रति सम्मान, भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं का सुंदर संगम रहा। सभी बहनों के सामूहिक प्रयास, सहयोग और समर्पण से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं यादगार बन गया।

सभी अतिथियों का लक्ष्मी-गणेश की सुंदर प्रतिमा भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।


अन्य पोस्ट