गरियाबंद
नवापारा-राजिम, 4 नवंबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ ने संगठनात्मक विस्तार के तहत रायपुर संभाग की नई कार्यकारिणी गठित की है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू के निर्देश पर प्रदेश संयोजक बी.सी. साहू द्वारा जारी मनोनयन सूची में ओमप्रकाश सोनकला को रायपुर संभाग संयोजक तथा पूरन लाल साहू को सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों के मनोनयन पर साहू समाज एवं अधिकारी-कर्मचारी वर्ग में हर्ष व्याप्त है। समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन की मजबूती एवं सामाजिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई है।
इस मनोनयन से साहू समाज एवं कर्मचारी अधिकारी वर्ग में हर्ष का माहौल है। अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ द्वारा रायपुर संभाग के संयोजक एवं सहसंयोजक मनोनीत किए जाने पर ओमप्रकाश सोनकला एवं पूरन लाल साहू ने कहा कि यह दायित्व केवल एक पद नहीं बल्कि समाज एवं कर्मचारी वर्ग की सेवा करने का महत्वपूर्ण अवसर है। सभी अधिकारी कर्मचारियों को एक सूत्र में जोडक़र उनकी समस्याओं के समाधान, आपसी सहयोग, संगठन की एकता, मजबूती एवं सामाजिक समरसता के साथ साथ समाज के शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास के लिए निरंतर कार्य करने की बात कही। ओमप्रकाश सोनकला के संयोजक एवं पूरन लाल साहू के साथ संयोजक मनोनीत किए जाने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू, प्रदेश संयोजक बी.सी.साहू प्रदेश सहसंयोजक रमाकांत साहू,डॉ बेदलाल साहू, प्रदेश महामंत्री शंकर साहू, क्रांति साहू महामंत्री कर्मचारी प्रकोष्ठ, भुनेश्वर साहू, अध्यक्ष राजिम भक्तिन मंदिर समिति लाला राम साहू, जिला अध्यक्ष संघ हीरामन लाल साहू, तहसील साहू संघ अध्यक्ष तुलेश साहू सहित साहू समाज के पदाधिकारी, स्वजातीय बंधु दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।