गरियाबंद

इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस व सरदार पटेल की जयंती मनाई
01-Nov-2026 8:15 PM
इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस व सरदार पटेल की जयंती मनाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 1 नवंबर। गोबरा नवापारा बस स्टैंड स्थित इंदिरा गांधी प्रिय दर्शनीय स्थल में श्रद्धांजलि एवं जयंती समारोह का आयोजन किया गया।

 पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि एवं लौह पुरुष महान राष्ट्रनायक सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि एवं स्मरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामा यादव ने कहा दोनों महान विभूतियों के राष्ट्र निर्माण, एकता, अखंडता एवं जनसेवा के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामा यादव, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष धनराज मध्यानी, जीत सिंग, सौरभ शर्मा महामंत्री जिला कांग्रेस, चतुर जगत, नेता प्रतिपक्ष संध्या राव,पार्षद अजय साहू, टिकेश्वर गिलहरे,फागू देवांगन, दीपाली राजपूत,रमेश तिवारी,राजा चावला,गुड्डू मिश्रा,निर्माण यादव, सुरेन्द्र साहू,विक्की साहू,लालजी साहू,शंकर साहू,बीरबल राजपूत, अजय गाड़ा,मितेश शाह,महेश साहू,बल्लू देवांगन,रेखा तिवारी, रामकुमार शर्मा,सौरभ सोनी, अनुभव जैन,सुनील शर्मा,भारत गिरी,घनश्याम साहू, विजय तारक, राजा ठाकुर,संतु साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट