गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
तिल्दा नेवरा, 23 अक्टूबर। भारत सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा रायपुर रेल मंडल अंतर्गत लगभग सभी रेलवे स्टेशनों में रेल जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इसी परिपेक्ष में गुरुवार दोपहर तिल्दा रेलवे स्टेशन में भी रेल जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें एडीआरएम बजरंग अग्रवाल और एसीएम राजेश शाह उपस्थित हुए। उन्होंने उपस्थित जनों से रेलवे के संबंधित समस्याएं और मांगों को ध्यान से सुना और चर्चा की, सुझाव भी सुन गया।
उपस्थित लोगों ने कई समस्याएं बताई
जोनल रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य दीपक शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉक्टर खुमान वर्मा, पार्षद रानी सौरभ जैन, सतीश निषाद, ईश्वर यदु, संतोष यदु , सौरभ जैन, युवा नेता सागर पंजवानी, पत्रकार दिलीप वर्मा, कांग्रेसी अजितेश शर्मा, रेलवे सलाहकार समिति तिल्दा के सदस्यगण आदि ने सुझाव एवं समस्याएं रखी। साथ ही तिल्दा नेवरा रेल्वे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के स्टॉपेज संबंधी मांग भी प्रमुखता से रखी गई।
युवा नेता सृजन सोनी ने भी रेल्वे के प्रमुख मुद्दे उठाए, रेलवे के अधिकारियों ने जनसंवाद कार्यक्रम में सभी को बातों को गंभीरता पूर्वक सुने और आश्वासन दिया। वहीं स्टेशन प्रबंधक सुमन झा आरपीएफ पोस्ट प्रभारी पति राम जानी सहित रेलवे के स्थानीय अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित हुए।