गरियाबंद
गरियाबंद, 23 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गरियाबंद नगर द्वारा विजयादशमी उत्सव के अवसर पर 24 अक्टूबर शनिवार को नगर की चार बस्तियों में पथ संचलन का आयोजन किया जाएगा। हिंदू परंपरा में विजयादशमी को सामूहिक शक्ति जागरण का पर्व मानते हुए संघ द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार यह आयोजन किया जा रहा है।
जानकारी अनुसार, माँ दुर्गा बस्ती का पथ संचलन शिक्षक नगर से, श्री रामजानकी बस्ती का पथ संचलन पारागांव रोड स्थित गौरव पथ के सांस्कृतिक मंच से, माँ गायत्री बस्ती का पथ संचलन अंबेडकर चौक स्थित ठाकुर दिया उद्यान से तथा माँ शीतला बस्ती का पथ संचलन शीतला मंदिर प्रांगण से दोपहर 3 बजे प्रारंभ होगा, 3.30 में चारों बस्ती का संचलन संगम तिरंगा चौक में होगा। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरियाबंद जिले के जिलाधीश रणबीर शर्मा होंगे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ प्रांत के सामाजिक समरसता प्रमुख विश्वनाथ बोगी उपस्थित रहेंगे। पथ संचलन के पश्चात शाम 4 बजे सिविल लाइन स्थित प्रिंस क्लब में शस्त्र पूजन एवं बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संघ की ओर से सभी स्वयंसेवकों केो पूर्ण गणवेश में और नगर के गणमान्य नगरिकों केो निर्धारित समय से 10 मिनट पूर्व कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।