गरियाबंद

बीजापाल में देवगुड़ी निर्माण का विधायक ने किया भूमिपूजन
23-Oct-2026 7:04 PM
बीजापाल में देवगुड़ी निर्माण का विधायक ने किया भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 23 अक्टूबर। विकासखंड छुरा के ग्राम बीजापाल में विधायक रोहित साहू ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ देवगुड़ी निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। आयोजकों के अनुसार, आजादी के बाद पहली बार इस क्षेत्र में किसी स्थानीय विधायक का आगमन हुआ, जिससे ग्रामीणों ने उत्साह व्यक्त किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत छुरा की अध्यक्ष मीरा ठाकुर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश साहू और जिला पंचायत गरियाबंद के कृषि सभापति लेखराज ध्रुवा उपस्थित रहे। इ

सके अलावा जनपद पंचायत सदस्य लच्छन कुमार नेताम, ग्राम पंचायत बिरनीबाहरा के सरपंच चैतन राम ठाकुर, उपसरपंच कलीराम नेताम, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष ईमरान अली, भाजपा मंडल छुरा के महामंत्री रामलाल कुलदीप, बूथ अध्यक्ष महेश्वर दीवान, ग्राम समिति बीजापाल के अध्यक्ष गैंदराम सिन्हा और ग्राम पटेल धनीराम विश्वकर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि दूरस्थ गांवों तक विकास योजनाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने देवगुड़ी को आदिवासी आस्था और संस्कृति का केंद्र बताते हुए इसके संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने बीजापाल, बिरनीबाहरा, कुड़ेमा और नागिनबाहरा क्षेत्र में सडक़, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास का भरोसा दिलाया।

इस दौरान विधायक ने बीजापाल में राजस्व शिविर लगाने, बोर खनन, मुक्तिधाम सह प्रतीक्षालय और महिला सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की। इसके अलावा बिरनीबाहरा में टीन शेड, ताराझर नाला पर पुलिया, बीजापाल माध्यमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण तथा शिव मंदिर निर्माण के लिए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

जनपद पंचायत अध्यक्ष मीरा ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र में विकास योजनाओं के विस्तार के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जिला पंचायत सभापति लेखराज ध्रुवा ने किसानों और ग्रामीणों के हित में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की बात कही।

कार्यक्रम में जिला पंचायत प्रतिनिधि एवं सतनामी समाज तहसील परिक्षेत्र के अध्यक्ष कोमल ढीढ़ी, सहकारी समिति लचकेरा के अध्यक्ष, मडेली के उपसरपंच हैप्पी सिंह, दिशांक चंद्राकर, भाजपा मंडल खड़मा के महामंत्री पुरुषोत्तम गोस्वामी, ब्रजलाल नेताम, ठाकुर राम सिन्हा, सुरेन्द्र साहू, द्वारिका सिन्हा, जागनाथी सिन्हा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट