गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 18 अक्टूबर। ग्राम पंचायत पंधी में पक्की नाली, सीसी.रोड और अतिरिक्त कक्ष निर्माण का भूमि-पूजन विधायक इंद्रकुमार साहू के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में पक्की नाली, सीसी रोड और अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य आदि शामिल हैं। समारोह की अध्यक्षता टकेश्वरी मुरली साहू (अध्यक्ष - जनपद पंचायत आरंग) ने की प्रमुख अतिथि रविन्द्र चन्द्राकर तारणी दीपक चन्द्राकर, विशिष्ट अतिथि कृष्ण कुमार साहू, किरण मनीष साहू, विवेक तिवारी, तोषण लाल साहू विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि इन बुनियादी विकास कार्यों के बनने से ग्रामवासियों को आवागमन और स्वच्छता के क्षेत्र में बड़ी सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक साहू द्वारा वरिष्ठ ग्रामीणों का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सरपंच जितेन्द्री परमानंद साहू, भुनेश्वर प्रसाद यादव, राजेश्वरी साहू, समस्त पंचगण एवं ग्राम पंचायत पंधी के समस्त ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा।