गरियाबंद

अभनपुर की 32 पंचायतों में बनेंगे खाद्यान्न भंडारण भवन, सवा 4 करोड़ स्वीकृत
16-Oct-2026 6:51 PM
अभनपुर की 32 पंचायतों में बनेंगे खाद्यान्न भंडारण भवन, सवा 4 करोड़ स्वीकृत

नवापारा-राजिम, 16 अक्टूबर। अभनपुर विधानसभा क्षेत्र की 32 ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को मजबूत करने के लिए खाद्यान्न भंडारण भवनों के निर्माण हेतु 4.24 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। विधायक इंद्र कुमार साहू के प्रयासों से मिली इस मंजूरी पर क्षेत्रवासियों ने आभार जताया। इन भवनों से खाद्यान्न का सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित होने के साथ ग्रामीणों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

विधायक इंद्र कुमार साहू के प्रयासों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को मजबूत करने के लिए 424.83 लाख रुपये की ऐतिहासिक प्रशासकीय स्वीकृति दिलाई गई है। विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण के तहत क्षेत्र की 32 ग्राम पंचायतों में सर्वसुविधायुक्त खाद्यान्न भंडारण भवनों का निर्माण किया जाएगा। विधायक ने इस बड़ी उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा हमारा संकल्प अभनपुर के हर गांव को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। इन भवनों के बनने से न सिर्फ गरीबों के राशन का सुरक्षित भंडारण होगा, बल्कि विपरीत मौसम में भी खाद्यान्न खराब नहीं होगा। हमारी माता-बहनों और बुजुर्गों को अब राशन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके साथ ही, स्थानीय स्तर पर हजारों ग्रामीणों को सीधे रोजगार भी मिलेगा। क्षेत्र वासियों ने विधायक के प्रयास की प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है।


अन्य पोस्ट