गरियाबंद

जनदर्शन में 42 आवेदन
15-Oct-2026 8:01 PM
जनदर्शन में 42 आवेदन

गरियाबंद, 15 अक्टूबर। जिला कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने जिले के शहरी, ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं, मांगें और शिकायतें सुनीं। जनदर्शन में 42 आवेदन प्राप्त हुए। जनदर्शन के दौरान कुछ प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष आवेदनों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को सौंपते हुए निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए।  जनदर्शन में ग्राम काजनसरा के सेवाराम सिन्हा ने कोकड़ी जलाशय से सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रखी। ग्राम गुजरा के रबिराम ने मजदूरी भुगतान, ग्राम गाड़ाघाट की दुजबाई ने आर्थिक सहायता तथा ग्राम बरभाठा के कुंजबिहारी साहू ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि दिलाने के लिए आवेदन दिया। इसी तरह ग्राम तौरेंगा की ईश्वरी विश्वकर्मा ने राशन कार्ड बहाल करने, ग्राम नहरगांव के हितेश कुमार पाटसकर ने नक्शा एवं रकबा सुधारने तथा ग्राम चलनापदर की बेलोबाई ने मुआवजा राशि दिलाने की मांग की।


अन्य पोस्ट